यूपी में इटावा जिले के जसवंतनगर में धनुहखेड़ा गांव में पूर्व प्रधान के बेटे नितिन उर्फ नीतू के मौत हो गई। नितिन को भाभी के साथ मारपीट के आरोप में 10 अक्तूबर को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
तबियत बिगड़ने पर अगले ही दिन पुलिस ने छोड़ दिया था। परिवार के लोग युवक को सैफई ले गए, वहां से आगरा निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
परिवार के लोगों ने गांव के पास सड़क किनारे शव रखकर हंगामा किया। पुलिस पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान पिता भोलानाथ ने बताया कि मझली बहू पर मझले बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने करवाई नहीं की, उल्टे बहू की तहरीर पर मारपीट का आरोप लगा नितिन को उठा लिया था। सीओ ने कहा कि युवक बीमार था, फिरभी इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे। ग्रामीणों के मुताबिक युवक टीबी का मरीज था।