फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई विवि की लापता छात्रा कंचन को प्रेमी ने बस इस बात पर दी दर्दनाक मौत, कहा हत्या के बाद बहा दी लाश

Sun, 13 Oct 2019 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
गुमशुदा नर्सिंग छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा स्थित सैफई चिकित्सा विवि की पैरामेडिकल की लापता छात्रा कंचन की हत्या उसी के दोस्त ने की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि चाकू से हत्या कर आरोपी ने भितौरा नहर में शव फेंक दिया था, अभी तक शव पुलिस को नहीं मिला है। 
विज्ञापन


कंचन पत्नी अनुपम निवासी गांव खड़ेपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी सैफई चिकित्सा विवि के पैरामेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्रा थी। कॉलेज के हास्टल में रहने वाली कंचन 24 सितंबर को लापता हो गई। दो दिन बाद पति अनुपम ने सैफई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला महाजीत निवासी आनंद पुत्र हाकिम सिंह ने हत्या की है। एएसपी के अनुसार 24 सितंबर को आनंद वैन से कंचन को पैरामेडिकल कॉलेज से आगरा के बाह क्षेत्र के एक मंदिर में ले गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

प्रेमी निकला गुमशुदा छात्रा कंचन का हत्यारा - फोटो : अमर उजाला
वहां कंचन और आनंद में विवाद हो गया। लौटते समय वैन में गले में चाकू घोंपकर आनंद ने कंचन की हत्या कर दी और चाकू समेत शव जसवंतनगर थाना क्षेत्र में भितौरा नहर में फेंक दिया। उसने कंचन का मोबाइल तोड़कर जगसौरा बंबा के पास फेंक दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने अपनी तौलिया और शर्ट को जला दिया था। उन पर खून के दाग थे।

आनंद की निशानदेही पर मोबाइल फोन, जला तौलिया, शर्ट, पैंट और वैन बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि खुलासा करने पर सैफई एसओ चंद्रदेव यादव और टीम को एसएसपी की ओर से 15 हजार रुपये के इनाम दिया गया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आनंद ने बताया कि उसने पत्नी के नाम 5-6 लाख रुपये की जमीन खरीदी थी।

जानकारी होने पर कंचन भी रुपये की मांग कर रही थी। रुपये न देने पर ब्लैकमेल करने की धमकी दे रही थी। इसी वजह से उसने कंचन की हत्या कर दी। शव की बरामदगी के लिए औरैया और कानपुर देहात जिलों के थानों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें