फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू आतंकवाद पर साध्वी डॉ.प्राची ने कह दी ये बड़ी बात

Mon, 06 Nov 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अपने तेज तर्रार बयानों से अक्सर प्रकाश में रहने वाली साध्वी डॉ.प्राची ने एक कार्यक्रम के दौरान देश विरोधी लोगों पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होने हिंदू आतंकवाद की बात करने वाले लोगों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन





 
विज्ञापन

हिंदू न आतंकवादी था, न है और न रहेगा

डेमो पिक
साध्वी डॉ.प्राची ने कहा कि जो लोग कश्मीर की आजादी की बात करते हैं, उन्हें डूब मरना चाहिए। कुछ लोग आज हिंदू आतंकवाद की बात कर रहे हैं। जबकि उन्हें शायद मालूम नहीं है कि हिंदू न आतंकवादी था, न है और न रहेगा। ​ यह बात उन्होंने स्वामी नारदानंद सरस्वती महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को वृंदावन लॉन किदवई नगर में आयोजित विराट संत सम्मेलन में कहीं।



भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार शुक्ला ने कहा कि भाजपा राम मंदिर के लिए अपनी 4 सरकारें कुर्बान कर चुकी है। आवश्यकता पड़ी तो हम लोग कई बार अपनी सरकारें कुर्बान करेंगे। उन्होंने कमल हसन द्वारा हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठाए जाने पर कहा कि जो लोग आतंकवादियों के मारे जाने से दुखी हैं वे ही हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठा रहे हैं। 


जूना अखाड़ा के मंत्री नारायण गिरी महाराज, स्वामी नारायणानंद महाराज, महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज, मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक होमगार्ड सूर्यकांत शुक्ला आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर संयोजक अजय प्रताप सिंह, नारदानंद आश्रम नैमिषारण्य के चेयरमैन स्वामी विद्या चैतन्य महाराज, डॉ.अमित अवस्थी, रोहित यादव, दिनेश सिंह, मोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें