सिरफिरों के एक गैंग ने 14 साल की किशोरी को बदनाम करने के लिए उसकी फोटो एक फेसबुक ग्रुप में डाल दी। जिस पर लोगों ने भद्दे-भद्दे कमेंट किये। सिरफिरों की इस गंदी हरकत से आहत किशोरी ने मौत को गले लगा लिया।
कक्षा 10 में पढ़ती थी
डेमो पिक
यूपी में इटावा जिले के बकेवर में थाना के कस्बा में अहेरीपुर निवासी लज्जाराम ने बकेवर थाना में मामला दर्ज कराया कि उनकी पुत्री शिवानी (उम्र करीब 14 वर्ष) महेवा कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ती थी। उसके पास एक मोबाइल फोन था। उसकी दिलीप चक नाम से फेसबुक पर आईडी थी। जिस पर शिवानी ने अपनी फोटो लगा रखी थी।
उसकी फेसबुक आईडी से किसी रिया शर्मा नाम की फेसबुक आईडी यूजर ने फोटो काटकर अहेरीपुर नाम के ग्रुप पर डाल दिया था। जिस पर कई लोगों ने गंदे-गंदे कमेंट किए। जब शिवानी ने इसको देखा तो उसने शर्म के मारे 22 अक्तूबर को घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था।
आईटी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
डेमो पिक
पिता ने यूजर के विरुद्घ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराया मुकदमा
पुलिस ने पिता के प्रार्थना पत्र पर रिया शर्मा फेसबुक आईडी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, छेड़खानी, आईटी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आत्महत्या करने वाली युवती के पिता ने दस दिन बाद एक फेसबुक यूजर के विरुद्घ आईटी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला बकेवर थाना में दर्ज कराया है।