फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं- भाजपा का भय दिखाकर पार्टियों ने वोट तो लिया पर विकास नहीं किया

Sun, 14 Jul 2019 06:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति ने मुस्लिम महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर अमौली के गौरी औरा ग्राम पंचायत की बूथ संख्या 223 एवं 224 में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सौ मुस्लिम महिलाओं को सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा का भय दिखाकर पार्टियों ने वोट तो लिया लेकिन विकास नहीं किया।
विज्ञापन


आवास, शौचालय, गैस और किसान सम्मान निधि का पैसा देने में कोई भेद भाव नहीं किया। कहा कि यदि किसी ने पैसा लिया हो तो हलफ नामा के साथ प्रार्थना पत्र दें पैसा वापस कराया जायेगा। गरीबों का हक मारने वाले दंडित किये जाएंगे।

संचालन रज्जन लाल त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर दिनेश बाजपेई, मनोज निषाद, डा बीके साहू, सुधीर उमराव, साहब सिंह, श्यामलाल निषाद, संतोष गुप्ता, ब्रजराज सिंह, विवेक अवस्थी, पूर्व प्रधान सरताज, मंसूर पठान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें