फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में होता था जनता के पैसे का दुरुपयोग, पत्थरबाजों में रकम बांटते थे अलगाववादी- साध्वी निरंजन

Sun, 18 Aug 2019 05:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवम महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा है कि अनुच्छेद 370 व 35 ए खत्म होने से कश्मीर के लोगों को केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकारी योजनाओं के लिए जाने वाली रकम कश्मीर के कुछ घरानों के लोग आपस में बांट लेते थे।

विज्ञापन


उसी रकम का प्रयोग कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए होता रहा है। वह पैसा अलगाववादियों और पतथरबाजों में बांटा जाता था। अब यह सब खत्म होगा। अब कश्मीर की लोग आजाद हैं। कानपुर के घाटमपुर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की जागरुकता पर खास जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आवास, शौचालय, मनरेगा समेत ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं में जनता की अज्ञानता के कारण प्रधानों व पंचायत सचिवों द्वारा लूट-खसोट व अवैध वसूली होती है। लाभार्थी गड़बड़ियों की शिकायत करें, वह दोषी को दंड जरूर दिलाएंगी।
विज्ञापन


विशेष योजना को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य की बात कही। साध्वी निरंजन ने कहा कि भोगनीपुर घाटमपुर चौडगरा राज्य राजमार्ग को फोरलेन बनाने का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें