घाटमपुर में शनिवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा बिठूर विधानसभा क्षेत्र में घूमी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की अगुवाई कर रही केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरजंन ज्योति ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार आने पर परिवर्तन की बयार चलेगी।
कहा कि आतंक, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति से तंग आ चुकी प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार चाहती है। इसकी अलख जगाने के लिए 19 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कानपुर की सरजमीं पर आ रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवप्रताप शुक्ला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ला, कौशल किशोर अवस्थी, रवि दीक्षित, सुनील कुशवाहा, अजीत तिवारी, उमेश बाजपेई, बबलू तिवारी, रोहित साहू और एसडी परिहार आदि मौजूद रहे।