गुरुवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिवली व रसूलाबाद में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को जाति धर्म से हटकर विकास कराने वाली पार्टी बताया।
केंद्र सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है- साध्वी
शिवली में चुनावी जनसभा में मौजूद साध्वी निरंजन ज्योति
शिवली में भाजपा प्रत्याशी रमन अग्निहोत्री के समर्थन में चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा विकास कराने वाली पार्टी है। साढ़े तीन वर्ष में केंद्र सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। भारत की छवि विदेश में ठीक हुई है। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि शिवली में भाजपा विजयी रही तो शिवली विकास के मामले में अलग दिखेगा।
कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
साध्वी निरंजन ज्योति
रसूलाबाद भाजपा प्रत्याशी रामप्रकाश संखवार के समर्थन में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बदले की भावना से राजनीति नहीं करती है लेकिन कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने इसी फार्मूले पर विकास किया।
उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि अनेक योजनाएं चलाई गईं, जिसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया हर पात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल रहा है। कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने धन दिया लेकिन पिछली राज्य सरकार ने उसे जनता तक नहीं पहुंचाया और वापस कर दिया।
जैसा कार्यकर्ता चाहेंगे वही होगा
साध्वी निरंजन ज्योति
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए भाजपा के चुनाव चिंह ने चुनाव लड़े वाले हर प्रत्याशी कर समर्थन करने की अपील की। कहा कि भाजपा वोटर को वोट न मानकर परिवार मानती है समाज को जोडने की बात करती है उन्होंने कहा रसूलाबाद के नाम के स्थान पर राघव नगर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसा कार्यकर्ता चाहेंगे वही होगा।