फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी बोलीं- मस्जिद स्वीकार है लेकिन बाबर नहीं, शिवपाल के लिए कही ये बात जो अखिलेश को खटक सकती है

Mon, 22 Apr 2019 08:09 AM IST
शिखा पांडेय टीम डिजिटल, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर दिया जवाब
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के दसवां मील गांव में चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर जवाब दिया। दरअसल मीडिया ने साध्वी निरंजन ज्योति से सवाल पूछा कि साध्वी प्रज्ञा ने हाल में बयान दिया है कि बाबरी मस्जिद गिराने में उन्हें गर्व है। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राम के जन्म स्थान को तोड़कर बाबर के नाम की मस्जिद बनाई जाए, यह हमें भी स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन

किसी बाहरी के नाम से मस्जिद होना, पूरे देश का अपमान है- साध्वी निरंजन ज्योति

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बाबर बाहर से आया था, यहां उसका कोई अस्तित्व नहीं है। लिहाजा उसके नाम से राम जन्मभूमि में मस्जिद नहीं हो सकती। हमें मस्जिद स्वीकार है, लेकिन बाबर नहीं। मस्जिद इबादत के लिए होती है, ‘लेकिन किसी बाहरी के नाम से मस्जिद होना, पूरे देश का अपमान है और मैं इससे सहमत नहीं हूं’। 
 
विज्ञापन

साध्वी निरंजन ज्योति ने शिवपाल को लेकर कही ये बात

अखिलेश यादव के शिवपाल सिंह के देर रात भाजपा नेताओं से मिलने के बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता अखिलेश जासूसी कब से करने लगे। उन्होंने कहा कि शिवपाल ने मुलायम के साथ मिलकर पार्टी को खड़ा किया था और भतीजे ने उन्हें निकाल दिया। उन्होंने कहा कि मायावती का गठबंधन हवाहवाई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें