फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब से भरा बोरा ट्रेन में लादकर ले जाते पकड़ा

Sat, 24 Sep 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कच्ची शराब
विज्ञापन
उरई में एक पैसेंजर ट्रेन में कच्ची शराब से भरा बोरा हाथ लगा है। ट्रेन कानपुर से झांसी की ओर जा रही थी। इस बीच ट्रेन में टिकट चैक कर रहे टीटी को बदबू आने पर संदेह हुआ। बोगी में पड़ताल के बाद गुमनाम बोरा हाथ लगा। बोरे में 21 पाउच कच्ची शराब रखी थी।
विज्ञापन


घटना के संबंध में टीटी ने तुरंत रेलवे पुलिस को यह जानकारी दी। रेलवे पुलिस ने फिलहाल बोरा जब्त कर लिया है। बोरे से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस ने एक टीम को लगा दिया है।  
विज्ञापन


फिलहाल, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह बोरा ट्रेन में कहा से आया और उसे लाना वाला कौन था।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें