फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रॉफी पर आरवीएस क्रिकेट एकेडमी का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। धारारानी स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने सेमडे इलेवन को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। जीत में कुलदीप ने 14 रन बनाए व दो विकेट चटकाए, इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में सेमडे इलेवन की पूरी टीम 18.4 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से सर्वाधिक 26 रन आदित्य ने बनाए, तो गेंदबाजी में आजाद रावत, देवेश व कुलदीप ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने 18.3 ओवर में छह विकेट पर 91 रन बनाकर मैच जीता। जीत में कृष्णा ने 24, कुलदीप व नितिन ने 14-14 रन की पारियां खेली, तो गेंदबाजी में अव्यांश, सौरभ ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


श्रेष्ठ बल्लेबाज मृदुल सिंह, श्रेष्ठ गेंदबाज देवेश कार्तिक, श्रेष्ठ फील्डर अनमोल शर्मा, हैट्रिक बॉय मोहित कुमार, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अव्यांश पाण्डेय को चुना गया। मुख्य अतिथि उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन वीरेंद्र शुक्ला, रामगोपाल शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मो. याकूब, पंकज तिवारी, हसमत हुसैन, माजिद खलील, अजहर खान, रवि सक्सेना, सुधीर श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, आयोजन सचिव एहसान इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें