फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरवीएस एकेडमी ने रमा मिश्रा इलेवन को हराया

विज्ञापन
अतिथि डीसीपी श्रवण कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में धारा रानी स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आरवीएस एकेडमी ने रमा मिश्रा इलेवन को 88 रन से पराजित किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर आरवीएस एकेडमी ने 20 ओवर में 125 रन बनाए।
विज्ञापन


कृष्णा यादव ने 40 व कुलदीप ने 23 रन की पारी खेली। रमा मिश्रा इलेवन की पूरी टीम 15.2 ओवर में 37 रन पर ऑलआउट हो गई। देवेश ने चार, रितेश व कुलदीप ने दो-को विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच देवेश कार्तिक चुने गए।

इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसीपी श्रवण कुमार, विशिष्ट अतिथि रंजीत सिंह, मो. याकूब, राम गोपाल शर्मा, पंकज तिवारी, रवि सक्सेना ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त करके किया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें