फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, भाई ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 17 Mar 2022 06:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में अधेड़ की निर्मम हत्या का सनसीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में बुधवार को रात दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रहे अधेड़ की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। परिजन अधेड़ को जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अधेड़ के भाई ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी बालगोविंद (55) खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार को रात वह दरवाजे के बाहर चारपाई डाल कर भैंस की रखवाली करने के लिए सो रहे थे।

देर रात अज्ञात हमलावरों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। पीठ व गर्दन पर चाकू लगने से वह बेहोश हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। बालगोविंद के चीखने की आवाज सुनकर घर से बाहर आई मां बृजरानी ने उसे खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा।
विज्ञापन


मां के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौकेे पर आ गए। परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है।

आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने उसके भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि सोते समय अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमलावरों से काफी देर लड़े अधेड़
दरवाजे पर सो रहे बालगोविंद की हत्या से इलाके मेें सनसनी है। मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया कि घटना के दौरान भाई दरवाजे से काफी दूर तक हमलावरों से लड़ता रहा। दरवाजे से कुछ दूरी पर उसका मोबाइल पड़ा मिला था। परिजनों को अंदेशा है कि जान बचाने के लिए बालगोविंद हमलावरों से काफी देेर लड़ते रहे।

 

फंदे पर लटका मिला युवक का शव
शहर कोतवाली के ग्राम चांदबेहटा में शराब के लती युवक का शव बुधवार को देर रात कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना में परिजन चुुप्पी साधे हैं। गांव में नशे में झगड़कर जान देने की चर्चाएं हैं। सुनील (24) शराब पीने का लती था। बुधवार की देर रात घर में कमरे के अंदर गमछे के फंदे से उसका शव फांसी पर लटका मिला। कमरे की ओर गए परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि शराब के नशे में युवक ने आत्महत्या की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

बीमारी से परेशान युवक ने खुदकुशी की
सुरसा क्षेत्र के ग्राम मोहकमपुर गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर युवक का शव गांव से 100 कदम दूरी पर जंगल में गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही। विकास (24) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को सुबह से लापता था। जंगल की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार रह रहा था। बीमारी सेे परेशान होकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें