फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत में किसान को दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2020 04:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में खेत पर रखवाली कर रहे किसान को सिरफिरे युवक ने दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह खेत पर पड़ा शव देख गांव भर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और फिर आरोपी की तलाश कर उसे भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि फिलहाल किसान के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वारदात को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है।

महेवा ब्लाक के ग्राम जलालपुर वैध निवासी किसान रामेश्वर (55) रोज की तरह मंगलवार की रात भी खेत की रखवाली करने गया हुआ था। इसी बीच रात 12 बजे के आसपास जब वह मचान पर सो रहा था, तभी थाना क्षेत्र के गांव अटरा कला निवासी श्याम जी ने रामेश्वर पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इस पर रामेश्वर मचान से कूदकर जान बचाने के लिए भागा तो हाथ में कुल्हाड़ी लेकर श्याम ने खेत में ही उसे दौड़ाया और फिर एक कोने में उसे दबोच लिया। श्याम ने पहले तो रामेश्वर को जमकर पीटा, जिससे उसका एक हाथ भी टूट गया।

इसके बाद श्याम ने उस पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी के वार कर मौत के घाट उतार दिया और वहां से भाग निकला। बुधवार की सुबह भतीजा नीरज चाचा रामेश्वर को नाश्ता देने पहुंचा तो खेत में लहूलुहान शव देख चीख पड़ा। आनन-फानन में पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस को खेत में मचान से कूदने और दौड़ाये जाने के निशान मिले। भाई मुनेश ने बताया कि श्याम पिछले डेढ़ दो माह से रामेश्वर से रंजिश मानता था। इस कारण ही उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने श्याम की तलाश की तो वह कुछ देर बाद नजदीक के ही खेत पर बने नलकूप के कमरे में सोता हुआ मिल गया।

उसके पास से आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया। पुलिस फिलहाल श्याम और उसके पिता राघवेंद्र को लेकर चुर्खी थाने आ गई। एएसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर असल रंजिश का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

गाय को भी कुल्हाड़ी से किया था घायल
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व श्याम ने बेवजह रामेश्वर की गाय को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था। जिसके कुछ दिन बाद गाय की मौत हो गई थी। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। सिरफिरे श्याम ने गांव के प्राइमरी स्कूल का भी ताला तोड़कर तोड़फोड़ की थी।

सिरफिरा समझकर हल्के में ले गई पुलिस
ग्रामीणों ने बताया कि श्याम की हर हरकत की शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन हर बार चुर्खी पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ लेती थी कि सिरफिरा है। यहां तक कि रामेश्वर ने भी गाय को कुल्हाड़ी मारने की शिकायत पुलिस से की थी, कोई कार्रवाई न होने का अंजाम यह हुआ कि आज किसान को अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा।

पत्नी की भी हो चुकी है मौत
परिजनों ने बताया कि रामेश्वर की कोई संतान नहीं थी। उसकी पत्नी की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। कुछ समय पहले उसकी भी मौत हो चुकी थी। रामेश्वर अपने भाई के साथ ही रहता था और खेती कर गुजर बसर करता था। घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भी रोष बना हुआ है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें