फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बौसर में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम, 8.42 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास खंड सरसौल की ग्राम पंचायत बौसर में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 8.42 करोड़ रुपये की परियोजना को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके तहत प्रथम किस्त के रूप में चार करोड़ 21 लाख 41 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग को जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम निर्माण योजना के तहत धनराशि उपलब्ध कराई गई है। निर्माण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश आवास व विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त की जाएगी। परियोजना में दिव्यांगजन के लिए बाधारहित सुविधाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी आशीष जायसवाल ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया था। अब स्वीकृति और प्रथम किस्त मिल गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें