फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की अफवाह ने पुलिस को खूब छकाया, सूचना मिलते ही सीमाएं सील कर दी गईं, फिर हुआ ये खुलासा

Sun, 23 Sep 2018 08:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के फजलगंज में शनिवार को चार लोग रिवाल्वर लगाकर आटो पार्ट्स कारोबारी गुरु बक्स बरारा उर्फ लकी को इनोवा में उठाकर ले गए। इससे अपहरण की सूचना फैल गई। पुलिस ने सीमाएं सील कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। शाम को थानाप्रभारी आशीष मिश्रा ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन



दबौली निवासी गुरु बक्स बरारा पुराने आटो पार्ट्स का काराबोर करते हैं। उनकी 11 ब्लाक गोविंद नगर निवासी रिंकू के साथ पार्टनरशिप में गड़रियनपुरवा और कबाड़ी मार्केट में दुकान है। चचेरे भाई अनमोल ने पुलिस को बताया कि दोपहर में इनोवा से एक महिला और तीन पुरुष कबाड़ी मार्केट आए और लकी के बारे में पूछा। उसने गड़रियन पुरवा स्थित लकी की दुकान पर भेज दिया। वहां चारों लोग पहुंचे। रिंकू, लकी व अन्य लोगों ने एक होटल में बैठकर बातचीत की, चाय पी।

इसके बाद अचानक चारों लकी को रिवाल्वर लगाकर इनोवा से लेकर चले गए। थानाप्रभारी ने बताया कि लकी को भोपाल के मिसरौल थाना पुलिस उठाकर ले गई है। पुलिस को किसी मामले में लकी से पूछताछ करनी है। इधर, लकी के परिजन भी भोपाल रवाना हो गए हैं। लकी के पिता जगदीश भी आटो पार्ट्स का काम करते हैं। उनकी भी कबाड़ी मार्केट में दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें