फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया भाजयुमो जिलाध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर शनिवार को जनपदवासियों ने खुलकर स्वागत किया। उनके स्वागत में जगह-जगह समर्थकों ने फूल माला पहनाकर पार्टी के जयकारे लगाए। वहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

शनिवार को भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह व एमएलसी अरुण पाठक की अगुवाई में भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार का काफिला देहात सीमा रायपुर पहुंचा। यहां पहले से इंतजार कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद काफिला, विसायकपुर, रनियां, बारा टोल प्लाजा के साथ ही अकबरपुर में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत कर मुंह मीठा कराया। यहां पर प्रमुख व्यवसायी संतोष ओमर, रामजी मिश्रा, पूतीलाल, राजेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
जिला संयोजक निखिल सिंह ने बताया कि अकबरपुर के बाद बिहारघाट, मुंगीसारपुर, कोरौवा, रसधान, सिकंदरा, पटेल चौक, संदलपुर सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के स्वागत में फूल माला पहनाकर पार्टी का जयघोष किया। इस दौरान मदन पांडेय, रामजी पांडेय, पुनीत मिश्रा, अर्पित द्विवेदी, सुरेश सिंह नायक, मनीष कटियार, दीपक चौहान, अभिषेक गुप्ता, निशांत सिंह, गौरव पोरवाल, पुष्पेंद्र दिवाकर, उत्सव अग्निहोत्री, मुनि तिवारी, गोपाल सैनी, विनोद तिवारी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संदलपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कस्बे के मुस्लिम वर्ग के लोगों ने अपने-अपने घरों के सामने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अबरार खां, इलियास अहमद, कबीरुल खां, फहीम अहमद, असलम, राशिद खां, नौसाद अहमद आदि लोग उपस्थित थे। वहीं व्यापारी वर्ग के लोगों ने भी खुशी जता उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें