कानपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात पुलिस को देख अटैची छोड़कर भाग गगा। पुलिस की आखों के सामने पड़ी उस अटैची ने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। थानों में फौरन फोन घनघनाए। तुंरत मौके पर फोर्स पहुंच गई। आसपास जमा लोगों में दहशत फैल गई। फिर आग की तरह शहर में खबर फैल गई...अटैची में बम!
इस अटैची ने पुलिस को खूब छकाया। स्वरूपनगर में हैलट अस्पताल के सामने पुलिस को देखकर टप्पेबाज अटैची छोड़कर भाग निकले। अटैची में बम की अफवाह से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिक का पता लगाकर उसे अटैची सौंप दी। खोदा पहाड़, निकली चुहिया..
कल्याणपुर के गूबा गार्डेन निवासी पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह रावतपुर तिराहे से दो बाइक सवारों ने टप्पेबाजी कर कार से अटैची पार कर दी। इधर, दोनों टप्पेबाज अटैची लेकर स्वरूपनगर की ओर जा रहे थे। हैलट के पास पुलिस को देख टप्पेबाज अटैची छोड़ कर भाग निकले।
जब लोगों ने लावारिस अटैची देखी तो बम की अफवाह फैल गई। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर संजय सिंह ने पहले तो अटैची उठाकर हैलट के अंदर सूनसान जगह पर फेंक दिया। कोई हरकत न होेने पर फिर उसे खोला तो अंदर सरकारी कागजात और डायरी मिली। जिस पर फोन करके अशोक कुमार को थाने बुलाकर अटैची दे दी गई।