फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छोटी सी स्मार्ट सिटी' का एहसास कराता रुद्रा ग्रीन्स 

Mon, 25 Dec 2017 02:38 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- साल 2013 में बनकर तैयार हो गयी थी यह खूबसूरत इमारत 
- अपार्टमेंट में हैं 340 फ्लैट, सेहत-मनोरंजन के खास इंतजाम
विज्ञापन
रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘अमर उजाला’ की विशेष प्रस्तुति अपार्टमेंट की दुनिया में आज हम आपको ले चल रहे हैं कानपुर कल्याणपुर-बिठूर रोड स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में। रुद्रा ग्रीन्स का इनफ्रास्ट्रक्चर और माहौल दरअसल इतना खुशगवार है कि यहां के बाशिंदे इसे छोटी सी स्मार्ट सिटी कहते हैं। अपार्टमेंट के अंदर ही इनडोर गेम्स, योगा पवेलियन, एमपी थिएटर, पार्टी लॉन, कम्युनिटी हॉल, जॉगिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल आदि सारी आधुनिक सुविधा हैं। साल 2013 में यह अपार्टमेंट बनकर तैयार हो गया था। अगले ही साल से लोगों ने रहना शुरू कर दिया। इसी साल जुलाई में अपार्टमेंट की सोसाइटी रजिस्टर्ड हुई है। अपार्टमेंट में 340 फ्लैट हैं। टू बीएचके से लेकर थ्री और फोर बीएचके घर यहां बने हुए हैं। 
विज्ञापन

 

अपार्टमेंट की खासियत

रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट कानपुर
रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में डेढ़ किलोमीटर का जॉगिंग ट्रैक बना होने की वजह से यहां रहने वाले लोगों को टहलने-फिरने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता। अपार्टमेंट के अंदर बने स्विमिंग पूल और पार्क में हर सप्ताह बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं होती हैं। कैंपस में ही एंटरटेनमेंट रूम बनाया गया है। टीटी टेबल, कैरम, चेस बच्चे कैंपस में ही खेलते हैं। अपार्टमेंट में हर साल यहां 5 बड़े फंक्शन होते हैं। न्यू ईयर, होली, शिवरात्रि, गणेश पूजा, दशहरा ये सभी त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। पावर बैकअप, लिफ्ट, इंटरकॉम, लॉन्ड्री की सुविधा भी दी गई है। यहां सभी तरह के लोग मिलेंगे। अपार्टमेंट के चारों ओर हरियाली साफ देखी जा सकती है। यहां की सिक्योरिटी सबसे अच्छी है आज तक कभी किसी के साथ कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।
 

सोसाइटी वालों के अपने विचार....

रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट कानपुर
हम प्रकृति के बिल्कुल नजदीक हैं। यहां पॉल्यूशन बिल्कुल भी नहीं है। अपार्टमेंट के अंदर ही एमपी थिएटर, इनडोर गेम्स की सुविधा है। साल 2014 से लोगों ने यहां आकर रहना शुरू कर दिया था। 
श्याम सुंदर तिवारी, अध्यक्ष- रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट्स ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन

इसी साल जुलाई में सोसाइटी बनी है। छह महीनों के अंदर सोसाइटी के तहत अपार्टमेंट को सभी सुविधाओं के अंतर्गत समृद्ध किया गया है। यहां 340 फ्लैट हैं जिनमें रहने वाले लोग एक बड़े परिवार की तरह हैं।
एसके जैन, उपाध्यक्ष-रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट्स ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन

इनडोर गेम्स, योगा पवेलियन, थिएटर, पार्टी लॉन, कम्युनिटी हॉल के अलावा अपार्टमेंट के अंदर ही 5 पार्क बने हुए हैं। रुद्रा ग्रीन्स कानपुर का सबसे अच्छा अपार्टमेंट है। मॉर्निंग वॉक के लिए हमें कभी बाहर नहीं जाना पड़ता।  
सोमेंद्र सिंह, सचिव- रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट्स ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन

जीटी रोड कल्याणपुर से करीब होने की वजह से हमें यहां सभी सुविधाएं मिलती हैं। दो इमरजेंसी गेट हैं। दूसरा इमरजेंसी रास्ता सिंहपुर की ओर जाता है।
प्रशांत राज सिंह, उप सचिव- रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट्स ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन

अपार्टमेंट के अंदर बने स्विमिंग पूल और पार्क में हर सप्ताह बच्चों के लिए एक्टिविटीज होती हैं।
मनोज त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष- रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट्स ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन


 
विज्ञापन

हर रोज लगती हैं योगा क्लासेस

रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट कानपुर
रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट निवासी योग गुरु श्रीप्रकाश शर्मा ने बताया कि अपार्टमेंट में जिस तरह से हर रोज योगा की क्लासेस चलती हैं और बड़ी संख्या में लोग योगा करनेे आते हैं ऐसा कानपुर के किसी भी अपार्टमेंट में देखने को नहीं मिलेगा। अंदर हरियाली होने की वजह से वातावरण काफी स्वच्छ और ऊर्जावान रहता है। बच्चों से लेकर युवा और बूढ़े भी योगासन करने पार्क में हर दिन आते हैं। 

ये हैं रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट्स की एक्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य 
- आशीष गुप्ता
- आलोक राजपूत
- अजय कुमार सिंह
- सुरजीत प्रमाणिक
- केके गुप्ता
- अतुल पांडेय  

(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें