फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन कार में बैठाकर युवती से किया रेप, होश आने पर सुनाई दर्दभरी कहानी

Mon, 25 Dec 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
शनिवार सुबह 8 बजे के करीब किशोरी खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से कार आकर रुकी। इसमें आठ लोग सवार थे। कार से उतर कर आए युवकाें ने किशोरी को पीछे से दबोच लिया। शर्मशार कर देने वाली ये घटना हरदोई जिले की है। जानें क्या है मामला...
विज्ञापन


 

कार से उतर कर किशोरी को पीछे से दबोच लिया

डेमो पिक
मझिला थाना क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी शनिवार सुबह 8 बजे के करीब खेतों तरफ गई थी। उसी दौरान पीछे से कार आकर रुकी। इसमें आठ लोग सवार थे। कार से उतर कर आए युवकाें ने किशोरी को पीछे से दबोच लिया। किशोरी का कपडे़ से मुंह दबाकर कार में खींच ले गए। किशोरी ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी।
 

पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है

डेमो पिक
होश में आने पर घर पहुंची किशोरी ने आपबीती सुनाई। बदहवास किशोरी के साथ परिजन माहिल थाने पहुंचे और आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ ने बताया सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है।  
     
विज्ञापन

डेमो पिक
आरोपियों ने कुछ दूरी जाकर कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब दो घंटे बाद किशोरी को बेहोशी हालत में गांव के बाहर सुनसान जगह फेंककर भाग गए। होश आने पर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बदहवास हालत में परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आठ युवकों के खिलाफ तहरीर दी।


पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद गांव निवासी बिजेंद्र, सर्वेश, उपेंद्र, संदीप समेत करीब आठ लोगों के खिलाफ कार से अगवा कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट की है। एसआई अतुल श्रीवास्तव ने बताया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पड़ताल की जा रही है। सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें