फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम पर कॉलेज में हंगामा, प्रिंसिपल से भिड़े छात्र

Thu, 21 Sep 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में बुधवार दोपहर वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ता कैंपस में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रिंसिपल से मिलने गए थे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेने के लिए जब प्रिंसिपल डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव अपने कक्ष से बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते कक्षाओं में व्यवधान होने लगा। प्रिंसिपल ने जब उन्हें शांति से अपनी बात रखने को कहा तो कार्यकर्ता भड़क गए।

छात्रों आरोप लगाया कि प्रिंसिपल उन्हें वंदे मातरम और भारत माता की जयकारे लगाने से रोक रहे हैं। मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सभी सदस्य आ गए। प्रिंसिपल और प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को कैंपस से बाहर किया।
विज्ञापन


एबीवीपी के महानगर सहमंत्री प्रशांत झा ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल और प्रॉक्टर जानबूझकर वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाने से रोक रहे थे। वे लोग कैंपस में समाजवादी छात्रों को बढ़ावा दे रहे हैं। कॉलेज गेट से लेकर अंदर तक सपा के बैनर-पोस्टर लगाने की इजाजत दे रखे हैं।

दोपहर के समय कैंपस में कई कक्षाएं चल रहीं थी। कुछ युवकों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए ज्ञापन देने की बात कही तो मैं अपने कमरे से बाहर आ गया। लेकिन मुझे देखते ही सब जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे। मैंने उन्हें नारेबाजी की बजाय शांति से बातचीत करने को कहा। इस पर वह सभी और तेज चिल्लाने लगे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें ससम्मान बाहर कर दिया। 
विज्ञापन

डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें