फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में हाईवोल्टेज ड्रामा, महंत ने दी आत्महत्या की धमकी

Tue, 25 Sep 2018 09:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- एसओ पर लगाए आरोप, रात ढाई बजे धरने पर बैठे
- मंदिर की सुरक्षा अपराधी के हवाले करने का आरोप लगाया
विज्ञापन
मंदिर की सुरक्षा अपराधी के हवाले करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़वा मंगल पर कानपुर के पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हाईवोल्टेज ड्रामा चला। मंदिर के कपाट खुलने के बाद एक महंत जितेंद्र दास पनकी एसओ पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने हंगामा करते हुए आत्मदाह करने तक की धमकी दे डाली। इस दौरान रात 2:30 बजे भक्तों को मंदिर में दर्शन करने से रोक दिया गया। सीओ राजेश कुमार के समझाने पर करीब पौन घंटे बाद महंत शांत हुए तब जाकर दर्शन शुरू हो सके।
विज्ञापन


महंत जितेंद्र दास ने आरोप लगाया कि पनकी एसओ ने क्षेत्र के अपराधी ललित दुबे उर्फ सत्यम को मंदिर की सुरक्षा में तैनात कर रखा है। अराजक तत्व मंदिर भक्तों को गेट पर ही रोक रहे हैं। एसओ ने मंदिर के पुराने शिष्यों की जगह अपराधियों को सुरक्षा कमेटी के पास बांट दिए हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से 40 भंडारों का आयोजन किया गया है। भक्त प्रसाद चढ़ाने आ रहे हैं उन्हें रोका जा रहा है।
 
विज्ञापन

लाखों का स्टैंड, ठेके का खेल

बुढ़वा मंगल पर पनकी मंदिर में महंत का हंगामा
पिछले साल बुढ़वा मंगल पर पनकी मंदिर में पार्किंग स्टैंड से गाड़ियां चोरी हो र्गइं थी, इसलिए इस बार दस रुपये प्रति गाड़ी के हिसाब से ठेका उठाया गया है। यह ठेका मंदिर कमेटी ने पनकी मंदिर के दूसरे महंत कृष्ण दास के करीबी ललित दुबे उर्फ सत्यम को दिया है। बुढ़वा मंगल पर करीब एक लाख गाड़ियों के आने का अनुमान है। जितेंद्र दास का आरोप है कि ललित अपराधी किस्म का व्यक्ति है, उस पर कई मामले दर्ज हैं। इसके बाद भी उसे ठेका दे दिया गया।

एसएसपी अनंत देव और डीएम विजय विश्वास पंत ने पनकी एसओ को मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा था लेकिन वे सुरक्षा के लिए पुलिस की नहीं, अपराधियों की मदद ले रहे हैं। 
- जितेंद्र दास, महंत, पनकी मंदिर 

महंत जितेंद्र दास मंदिर के पिछले हिस्से में बने एक दरवाजे से अतिरिक्त लाइन लगवा रहे थे। इससे व्यवस्था बिगड़ने लगी और अफरातफरी शुरू हो गई। पीएसी और पुलिस के जवानों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे गलत आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। 
 - शेषनारायाण पांडेय, एसओ, पनकी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें