फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः कृषि विश्वविद्यालय में 'रैगिंग का कहर', जूनियरों पर बरसाए लाठी-डंडे और पत्थर

Wed, 25 Jul 2018 09:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पांच घंटे तक चला बवाल, 24 छात्र और तीन सुरक्षाकर्मी घायल
- प्रोफेसरों पर भी सीनियरों को पीटने का आरोप, तीन को आईं चोटें
विज्ञापन
देर रात हॉस्टल कराए गए खाली, जूनियर को होंगे आवंटित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सीनियर छात्रों ने रैगिंग के नाम पर पांच घंटे तक उत्पात मचाया। रैगिंग से रोके जाने पर सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के गेस्ट हाउस पर पथराव किया। दरवाजा तोड़ अंदर घुसकर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों को लाठी-डंडे से पीटा। इससे 24 जूनियर छात्र और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। तीन छात्रों के सिर फट गए। घायलों की कुलवंती हॉस्पिटल में मरहम-पट्टी कर छुट्टी कर दी गई। सीएसए प्रशासन ने सेकेंड ईयर के छात्रों से हास्टल खाली करा लिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब एक बजे आरएसआर हॉस्टल में रहने वाले सेकेंड ईयर के कई छात्र पत्थर और लाठी-डंडों के साथ फर्स्ट ईयर के 90 छात्रों के लिए रहने के आवंटित फॉमर्स गेस्ट हाउस पहुंचे। गाली देकर गेट खुलवाने की कोशिश की। गेट नहीं खुलने पर गेस्ट हाउस के खिड़कियों और दरवाजों पर पत्थर बरसाए। सूचना पाकर पहुंचे विवि के प्रशासनिक अधिकारी और प्रोफेसरों को देखकर सीनियर भाग खड़े हुए। विवि के प्रशासनिक अफसरों और प्रोफेसरों ने रात करीब डेढ़ बजे सीनियरों के आरएसआर हॉस्टल में छापेमारी कर दी। आरोप है कि इस दौरान कुछ प्रोफेसरों ने सेकेंड ईयर के छात्रों की लाठी-डंडों से खूब पिटाई कर दी। इसमें करीब दस छात्र चुटहिल हो गए। चार छात्रों के सिर फट गए और एक का हाथ टूट गया। घायलों को उनके साथियों ने रात में ही कुलवंती अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसका पता चलने पर सीनियर और भड़क गए और सैकड़ों छात्रों ने सुबह करीब चार बजे जूनियरों के गेस्ट हाउस पर फिर हमला बोल दिया। दरवाजे और खिड़कियों को तोड़ते हुए गेस्ट हाउस के अंदर घुस गए। सभी जूनियर छात्रों को मुर्गा बनाकर उनपर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। सुरक्षा के लिए तैनात रामफल यादव और शिवराम ने रोकने की कोशिश की तो छात्रों की भीड़ उनपर भी टूट पड़ी। रामफल को गेस्ट हाउस से बाहर खींचकर मैदान में घसीटकर लाठी-डंडों से पीटा। बाहर खड़ीं तीन बाइकें तोड़ डालीं। प्रशासनिक अधिकारियों की जीप पलट दी। यह सिलसिला सुबह करीब पौने पांच बजे तक चला। 
 

देर रात हॉस्टल कराए गए खाली, जूनियर को होंगे आवंटित

तोड़फोड़ के लिए छात्रों से वसूला जाएगा कॉरपोरेट फाइन
सिक्योरिटी में लगे सुरक्षाकर्मियों से लेकर जूनियर छात्रों ने घटना की जानकारी देने के लिए कई बार डीएसडब्ल्यू, वॉर्डन व अन्य अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। बाद में कुछ सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारियों के घर जाकर जानकारी दी तो वह सुबह करीब पांच बजे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 

बोले जिम्मेदार...
घटना बेहद गंभीर है। सेकेंड ईयर के छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया गया है। मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी। लापरवाही बरतने वाले प्रोफेसर भी नहीं छोड़े जाएंगे।- प्रो. सुशील सोलोमन, कुलपति-सीएसए  
 
विज्ञापन

सेकेंड ईयर के सभी छात्र एक सेमेस्टर के लिए निलंबित

जूनियरों के गेस्ट हाउस पर बोला हमला, दरवाजे-खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसे
कानपुर सीएसए में रैगिंग को लेकर हुए बवाल पर देर रात सेकेंड ईयर के छात्रों से दोनों हॉस्टल खाली करा लिए गए। इन छात्रों को कर्पूरी ठाकुर हॉस्टल और आरएसआरबी हॉस्टल आवंटित था। सभी छात्र एक सेमेस्टर के लिए हॉस्टल से निलंबित रहेंगे। पढ़ाई के लिए भी जब आएंगे तो इन्हें अपने साथ अपने पैरेंट्स को लेकर आना होगा और सभी से हलफनामा लिया जाएगा। इसके अलावा फॉमर्स गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ करने के लिए सेकेंड ईयर के सभी छात्रों को दोषी माना गया है। इनसे कॉरपोरेट फाइन वसूला जाएगा। मतलब प्रत्येक छात्र पर करीब तीन हजार रूपये का जुर्माना भी लगेगा। डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन प्रो. मुनीश गंगवार ने बताया कि मामले में जल्द ही जांच करवाकर दोषियों को भी चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद उनपर अलग से कार्रवाई होगी। प्रो. मुनीश ने बताया कि दोनों हॉस्टल खाली कराने के बाद उसे जूनियर छात्रों को आवंटित कर दिया जाएगा ताकि फर्स्ट ईयर के छात्रों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें