सेवा कार्यों की बनाई जाएगी योजना
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वार्ष्णेय के अनुसार यह आरएसएस के सभी सेवा संघों की एक बैठक है, जिसमें देश भर में आगामी वर्षों में चलाए जाने वाले सेवा कार्यों की योजना बनाई जाएगी। इसके तहत शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य चलाए जाएंगे, जिसमें स्वास्थ्य को प्रमुखता पर रखा गया है।
पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक
गर्भवती महिलाओं को पोषण कैसे मिले, बच्चों की देखभाल किस तरह से की जाए, उनका भोजन कैसा होना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कैसे किया जाएगा, इसके लिए समाज के बीच के लोगों और स्वयं सेवकों को भी विशेषज्ञों के जरिए ट्रेनिंग दी जाएगी। फिर वे प्रांत स्तर, विभाग स्तर और छोटे-छोटे समूहों में बंटकर काम करेंगे।
संघ के इन सेवा संगठनों के पदाधिकारी जुटेंगे
विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, विद्या भारती, आरोग्य भारती, सक्षम, राष्ट्रसेविका समिति, दीनदयाल शोध संस्थान, भारत विकास परिषद, कल्याण आश्रम जैसे कुल 11 संगठन शामिल हैं।