फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक: गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों की टीम बनाएगा संघ, मास्टर प्लान तैयार

Tue, 13 Jul 2021 02:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट में आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट में हुए संघ के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में आरएसएस की स्थापना के 2025 में पूरे हो रहे शताब्दी वर्ष को लेकर योजना बनाई गई है। तय किया गया कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरे देश में किसानों की टीम तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इस टीम के जरिये जल संरक्षण, भूमि पोषण का अभियान चलाया जाएगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देशभर के प्रांत प्रचारकों को इस दिशा में तत्परता से काम करने को कहा है। अगले चार वर्षों के बीच समग्र ग्राम विकास की अवधारणा के तहत किए जाने वाले कार्यों की सूची भी संघ ने तैयार की है।

इसमें नदियों के किनारों को वृक्षों से आच्छादित करने, जैविक खेती के जरिये उत्पादन बढ़ाने और भूमि को अधिक उपजाऊ बनाने का काम किया जाएगा। तालाबों, नदियों को बचाने और भूमिगत जल का स्तर बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों को गांवों में भेजकर सर्वे भी कराया जाएगा। संघ प्रमुख की तरफ से वर्चुअल माध्यम से प्रांत प्रचारकों को अपने-अपने प्रांतों से जुड़े गांवों की रिपोर्ट भी तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन


शताब्दी वर्ष तक एक लाख शाखाओं का लक्ष्य
संघ के 2025 में पूरे हो रहे सौ वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में एक लाख शाखाओं के संचालन का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में देशभर में 53 हजार शाखाएं संचालित हैं। कानपुर प्रांत के 21 जनपदों में संचालित शाखाओं की संख्या 1350 है। कोरोना महामारी के चलते कुटुंब शाखाओं का संचालन किया जा रहा है। तीसरी लहर के बाद इसमें तेजी लाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें