फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार शाखाओं पर जुटेंगे संघ पदाधिकारी

Mon, 13 Jul 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा (31 जुलाई) से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गतिविधियां देशभर में तेज हो जाएंगी। देश भर की 50 हजार और पूर्वी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की  6500 शाखाओं में एक महीने तक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम चलेगा जिसकी तैयारियों के लिए संघ कार्यकर्ता जुट गए हैं।
विज्ञापन


संघ, भगवा ध्वज को ही अपना गुरु मानता है, इसलिए गुरु पूर्णिमा को सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गणवेश के बजाय धोती कुर्ते में ध्वज को प्रणाम करेंगे। संघ पदाधिकारी अपनी स्वेच्छा और हैसियत के हिसाब से ध्वज के सामने दक्षिणा भी देंगे।

पिछले दिनों महानगर में आयोजित शिक्षा वर्ग के दौरान संघ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया था कि वे अपने अपने क्षेत्रों में जाकर नई शाखाएं स्थापित करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को संघ के साथ जोड़ें। बताया जा रहा है कि शिक्षा वर्ग से निकले नए कार्यकर्ता अपनी भूमिका गुरु पूर्णिमा से शुरू करेंगे।
विज्ञापन


इस दिन से शुरू होकर कार्यक्रम करीब एक महीने तक चलता रहेगा। प्रांतों में स्थापित संघ भवनों में सिर्फ पदाधिकारी    गुरु दक्षिणा करेंगे। क्षेत्र संघ चालक प्रो डीपी सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें