राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक धर्मनगरी चित्रकूट के आरोग्यधाम परिसर में शुरू हो गई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के साथ भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी, चंपत राय ने पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉक्टर हेडगेवार और भारत रत्न नानाजी देशमुख के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
प्रथम सत्र में कोरोना वायरस महामारी काल में दिवंगत संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बौद्धिक सत्र शुरू हुआ। जिसमें देश के वर्तमान हालात और पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर संघ की रणनीति पर चर्चा शुरु हो गई है।