फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संघ शताब्दी वर्ष पर शिक्षाविदों की संगोष्ठी, राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

Tue, 26 May 2026 04:40 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और प्रकल्पों के माध्यम से मना रहा है।
विज्ञापन
संघ शताब्दी वर्ष पर मौजूद शिक्षाविद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सिविल लाइंस स्थित यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के सभागार में शिक्षाविदों के मध्य प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षाविद शामिल हुए। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. इंद्र मोहन रोहतगी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक भवानी भीख तिवारी मौजूद रहे, जबकि द्वितीय प्रमुख वक्ता के रूप में प्रोफेसर डॉ. यतींद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन

मुख्य वक्ता भवानी भीख तिवारी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और उसके विचार प्रवाह को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि संघ शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और संस्कार निर्माण का कार्य कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों की राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण की भावना पर भी प्रकाश डाला।

प्रोफेसर डॉ. यतींद्र सिंह ने अपने संबोधन में इतिहास लेखन और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों और कम्युनिस्ट विचारधारा के प्रभाव में इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति और शोध कार्यों के माध्यम से अब भारतीय दृष्टिकोण से इतिहास लेखन का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद सदस्य - फोटो : amar ujala

संगोष्ठी में संघ द्वारा बताए गए पांच प्रमुख प्रण — समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक कर्तव्य और स्वबोध — पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. इंद्र मोहन रोहतगी ने सभी अतिथियों और शिक्षाविदों का धन्यवाद ज्ञापित किया

विज्ञापन

इस दौरान शिक्षक नेता वेणु रंजन भदौरिया, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजमोहन सिंह, परमानंद शुक्ला, राम बहादुर पाल, अजय पांडेय, शंभू जी, विनीत जी, आदित्य पाल, अशोक शुक्ला, एमडी द्विवेदी सहित सैकड़ों शिक्षक और शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें