फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरएस गर्ल्स कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। परीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद बंडल खोल कर दोबारा उत्तर पुस्तिकाएं लिखवाने के आरोप में उन्नाव के बांगरमऊ स्थित आरएस गर्ल्स कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है। आरएस कॉलेज में चार अन्य महाविद्यालयों का भी सेंटर था, इन सभी का नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 18 नवंबर से संबंधित महाविद्यालयों के छात्रों की परीक्षा नए परीक्षा केंद्रों पर ही होगी। विवि प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


16 नवंबर को परीक्षा के दौरान उन्नाव के बांगरमऊ स्थित आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज (यूएन-77) में गंभीर अनियमितताएं मिली थीं। पर्यवेक्षकों की निरीक्षण आख्या के अनुसार, परीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद भी परीक्षार्थी प्रश्नपत्र हल करते पाए गए। साथ ही तीनों पालियों की उत्तर-पुस्तिकाओं के पैकेट भी खुले मिले। विवि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र निरस्त करने के साथ नए केंद्र बनाए हैं।

इस पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट परीक्षा समिति की बैठक में रखी जाएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 17 नवंबर की परीक्षाएं पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराई गई हैं। 18 नवंबर से संबंधित महाविद्यालयों की परीक्षाएं नए केंद्रों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन



इन महाविद्यालयों के बदले परीक्षा केंद्र
विवि प्रशासन ने पांच महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र बदले हैं। आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बांगरमऊ (यूएन-77) के लिए राधा कृष्ण महाविद्यालय हसनापुर, गंजमुरादाबाद (यूएन-47) को केंद्र बनाया गया है। अयोध्या प्रसाद मिश्रा महाविद्यालय, फतेहपुर चौरासी (यूएन-35) के लिए आरएलआरपी महाविद्यालय, उगू (यूएन-40) को केंद्र बनाया है। मां शांति देवी महाविद्यालय, बहटा मुजावर (यूएन-44) के लिए रामरानी विश्वनाथ सिंह बालिका महाविद्यालय, रसूलखेड़ा, हफीजाबाद (यूएन-98) को केंद्र बनाया है। अब्दुल गफ्फार महाविद्यालय (यूएन-72) के लिए एलीट कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, उत्तमनगर, बांगरमऊ (यूएन-100) को केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें