आईआरसीटीसी की चार ज्योतिर्लिंगों की दर्शन यात्रा 15 से 22 मार्च तक चलेगी। इस विशेष ट्रेेन से सात रातें और आठ दिन का पैकेज 7,560 रुपये प्रति यात्री है। इसमें ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के दर्शन कराए जाएंगे।
डेमो पिक
कानपुर से भी इस ट्रेन में बैठने की सुविधा है। इसमें सीटें बाकी हैं। पैकेज में नाश्ता, दोपहर और रात का खाना, स्थानीय बसों से भ्रमण और धर्मशालों में रुकने की व्यवस्था शामिल है।
डेमो पिक
इसके लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में जाकर टूर बुकिंग करा सकते हैं। वेबसाइट irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।