मिग-21 विमान क्रैश होने के बाद पाकिस्तान में बंदी बनाए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश वापसी पर पूरे देश में हर्ष का माहौल है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि 60 घंटे में देश के किसी जवान को दुश्मन के मुंह से निकाल के लाया गया है। यह आरएसएस कानपुर के प्रांत प्रचारक का कहना है।
विश्व में शक्ति की ही पूजा होती है। भारत ने हमेशा विश्व को करुणा का पाठ पढ़ाया है। यह करुणा का पाठ आगे भी जारी रखेंगे लेकिन अगर किसी ने हमारे ऊपर आंख तरेरी तो उसे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।