फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में मुंडन कराने आए थे परिजन, रेलवे स्टेशन पर छूटा ढाई साल का मासूम, फिर हुआ कुछ ऐसा

Sat, 13 Apr 2019 02:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरपीएफ सिपाही ने परिजनों को सौंपा मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव में ढाई वर्षीय मासूम कुसुंभी रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ के चलते परिजनों से बिछड़ गया। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ ने मासूम को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पहुंचाया। साथ ही बच्चे के परिजनों की खोजबीन शुरू की। दो घंटे बाद परिजन बच्चे को तलाशते स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन


आरपीएफ ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लखनऊ के काकोरी निवासी बऊवा शुक्रवार सुबह ढाई वर्षीय पुत्र गौरव का कुछ रिश्तेदारों के संग मुंडन संस्कार कराने नवाबगंज स्थित मां कुशहरी देवी मंदिर आए थे। मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद दोपहर करीब दो बजे कुसुंभी रेलवे स्टेशन पहुंचे।

 

विज्ञापन

आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा बच्चा तो छलक गए खुशी के आंसू

इस दौरान एलकेएम के आने पर बऊवा रिश्तेदारों संग ट्रेन पर बैठ गए। जबकि मासूम गौरव परिजनों से बिछड़ गया। बच्चे को रोते-बिलखते देख यात्रियों ने आरपीएफ को सूचना दी। 

इस दौरान आरपीएफ हेड कांस्टेबल भगवानदीन सिंह बच्चे को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय ले आए और बिस्किट व अन्य खान पान सामग्री देकर शांत कराया। करीब दो घंटे बाद बच्चे का पिता स्टेशन पहुंचे। हेड कांस्टेबल ने बच्चे को पिता के सुपुर्द किया। मासूम के पिता ने आरपीएफ को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें