फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रॉयल किंग क्लब, आरबीएस क्रिकेट अकादमी, कलावती सुपर किंग ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्पार्क चंद्रा प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में रॉयल किंग क्लब, आरबीएस क्रिकेट अकादमी, कलावती सुपर किंग ने आसानी से जीत हासिल की। मंधना स्थित मैदान पर खेले गए पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए श्वास इंडियन ने 30 ओवर में 161 रन बनाए। आरव चौहान और अमितेश मिश्रा ने 28-28 रन की पारी खेली।युवराज सिंह चौहान ने चार और विष्णु ने तीन विकेट झटके। जवाब में रॉयल किंग क्लब ने समग्र प्रताप सिंह 37 और सौमित्र 36 के दम पर 32.1 ओवर में छह विकेट पर जीत दर्ज की। सुयश और युवराज यादव ने दो-दो विकेट लिए। युवराज सिंह चौहान मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 242 का स्कोर बनाया। सुयश सिंह ने 54, आशीष गौतम ने 47 और आयुष कुमार प्रजापति ने 37 रन का योगदान दिया। दीपक यादव, तनिष्क शाक्य और अर्पित पांडे ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिडवे टाइटंस की टीम दीपक यादव के शानदार 100 रन और विपिन कुमार के 35 रन के बावजूद 212 रन पर ऑल आउट हो गई। आयुष कुमार प्रजापति ने तीन, मोहम्मद सिराज व हर्ष राजपूत ने दो-दो विकेट हासिल किए। आयुष कुमार प्रजापति मैन ऑफ द मैच बने।

तीसरा मुकाबला आरबीएस क्रिकेट मैदान पर खेला गया। जेएमडी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उदित श्रीवास्तव और विशेष अग्निहोत्री की 49-49 रन की पारियों के दम पर 40 ओवर में 201 रन बनाए। कलावती सुपर किंग की ओर से सोम कटियार और अनंत कुमार सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में कलावती सुपर किंग ने मिथुन के 56 और विशाल यादव के 47 रन की मदद से 33.4 ओवर में सात विकेट खोकर 202 रन का लक्ष्य हासिल किया। अमनपाल ने दो विकेट लिए। सोम कटियार को मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें