फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: मुख्तार का शव ले जाने का रूट प्लान तैयार, 400 KM का सफर...26 गाड़ियों का काफिला, ये है अपडेट

Fri, 29 Mar 2024 08:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Mukhtar Ansari Death Update: माफिया मुख्तार अंसारी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए बांदा से गाजीपुर का रूट प्लान तैयार किया गया। 400 किमी के सफर में 26 गाड़ियों का काफिला रहेगा।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिंदा मुख्तार तो पुलिस प्रशासन के सिर का दर्द रहा ही और मौत के बाद भी उसने अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। प्रशासन रात 11 बजे से ही शव के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गया था। हालांकि देर रात पोस्टमार्टम नहीं हो सका और शुक्रवार सुबह नौ बजे से पोस्टमार्टम शुरू होगा।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, पहले पांच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जानी थी। लेकिन अब यह तय हुआ कि दो डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। साथ ही, बिसरा  भी सुरक्षित रखा जाएगा।

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इसके लिए बांदा से गाजीपुर का रूट प्लान तैयार किया गया। 400 किमी के सफर में 26 गाड़ियों का काफिला रहेगा। बांदा से फतेहपुर, कौशांबी होते हुए प्रयागराज में एंट्री होगी।

काफिले के बीच में चलेंगी परिजनों की गाड़ियां
इसके बाद कोखराज हंडिया बाईपास से भदोही और भदोही से वाराणसी होते हुए गाजीपुर जाने का रूट तैयार किया गया है। एम्बुलेंस के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी रहेंगे। साथ ही, परिवार के लोगों की गाड़ियां काफिले के बीच में चलेंगी। आज ही मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन

#WATCH | Uttar Pradesh | Son of Mukhtar Ansari, Umar Ansari arrives at Banda Medical College and Hospital.

Mukhtar Ansari's body will be handed over to him after the post-mortem. pic.twitter.com/de8Yl5ACsG

— ANI (@ANI) March 29, 2024

तीन सदस्यों की जांच टीम गठित

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में डीएम की ओर से तीन सदस्यों की टीम गठितकी गई है। साथ ही, मुख्तार की मौत की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस जांच प्रक्रिया में जेल प्रशासन, मेडिकल कॉलेज आदि सभी को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें