फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AURAIYA: ऊंचाहार एक्सप्रेस का 11 दिन बदलेगा रूट, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 13 Jun 2022 10:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

ऊंचाहार एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन से ऐसे यात्रियों को परेशानी होगी, जो पहले से उन रेलवे स्टेशनों के लिए आरक्षण करा चुके हैं, जहां पर रूट डायवर्जन के बाद ट्रेन पहुंचेगी नहीं। बता दें कि दोनों ही ट्रेनें फफूंद स्टेशन पर रुकती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून एवं जुलाई माह में अलग-अलग 11 तिथियों में फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली अप ऊंचाहार एक्सप्रेस का निर्धारित रूट बदल जाएगा। दो जुलाई को दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन मानी जाने वाली गोमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। दिल्ली-गाजियाबाद टूंडला खंड में गाजियाबाद मितावली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से निर्मित किए जा रहे ओवरब्रिज, सड़क के कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


ऊंचाहार एक्सप्रेस के रूट डायवर्जन से ऐसे यात्रियों को परेशानी होगी, जो पहले से उन रेलवे स्टेशनों के लिए आरक्षण करा चुके हैं, जहां पर रूट डायवर्जन के बाद ट्रेन पहुंचेगी नहीं। बता दें कि दोनों ही ट्रेनें फफूंद स्टेशन पर रुकती हैं। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा के अनुसार, दिल्ली, गाजियाबाद, टूंडला खंड में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं री-शेड्यूलिंग का निर्णय लिया गया है। इससे फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा।

विज्ञापन

यह होगा बदला रूट
डॉ. शिवम ने बताया कि 14217 अप प्रयागराज संगम चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ऊंचाहार) प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा आरंभ करने की तिथि 14, 15, 16, 21, 22, 25, 29, 30 जून के साथ तीन, चार, पांच जुलाई को खुर्जा, मेरठ सिटी, सहारनपुर अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। नियमित तौर पर यह ट्रेन अलीगढ़, खुर्जा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, पुरानी दिल्ली, नरेला, सोनीपत, गनौर, पानीपत होते हुए अंबाला कैंट पहुंचती है। दो जुलाई को 12419 अप एवं 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस नौ जुलाई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक घंटा देरी से 12 बजकर 20 मिनट के स्थान पर अपराह्न एक बजकर 20 मिनट पर चलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें