फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोगूमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण से हल्के वाहनों के लिए रास्ता बंद

Thu, 09 Jul 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गोगूमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी पुल बनाने को लेकर हल्के वाहनों का रास्ता बंद कर दिया गया। बुधवार को यहां से निकलने में लोगों को परेशानी हुई। वहीं पामां क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन बढ़ने से रुक-रुककर जाम लगता रहा। जाम में आधा घंटे तक एंबुलेंस फंसी रही। एचपीसीएल डिपो में माल गाड़ियों की आवाजाही के कारण गोगूमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर घंटों जाम लगा रहता था। इस समस्या को देखते हुए रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी पुल बनवा रहा है। बुधवार सुबह क्रॉसिंग के नजदीक कोठी का निर्माण कार्य शुरू होने के कारण हल्के वाहनों के गुजरने पर भी रोक लगा दी गई। रास्ता बंद होने से दोनों ओर कार, टैक्सी और ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लग गईं। इस पर वाहन सवारों को पामां क्रॉसिंग से चक्कर लगाते हुए आवागमन करना पड़ा। वाहनों का आवक बढ़ जाने से पामां क्रॉसिंग पर दोपहर ढाई बजे से सवा तीन बजे तक जाम लगा रहा। इसमें सरवनखेड़ा ब्लॉक से मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही।
विज्ञापन

गजनेर स्थित एक पेट्रोल पंप के संचालक अनिल द्विवेदी ने बताया कि निर्माणाधीन संस्था की ओर से रास्ता बंद करने को लेकर पूर्व में जानकारी नहीं दी। बुधवार वह अपनी कार से गजनेर जाने के लिए क्रॉसिंग के पास पहुंचे, जहां जाम देखकर उन्हें रास्ता बंद होने का पता चला।
उन्हें रनियां से होकर गजनेर पहुंचना पड़ा इससे करीब एक घंटे की देरी हुई। पुल निर्माण करा रही वुड हिल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के सुपरवाइजर सत्यम सिंह ने बताया कि क्रॉसिंग के पास पिलर का निर्माण शुरू होने के कारण सड़क को अवरुद्ध किया गया है। निर्माण कार्य के चलते रेलवे फाटक से वाहनों का गुजरना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें