फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Sun, 02 Oct 2016 11:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शहर आगमन पर कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन के साथ-साथ भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव ने बताया कि सुबह आठ बजे से लेकर सीएम के शहर में रहने तक विभिन्न रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन


इन रूटों पर किया गया डायवर्जन
लखनऊ व उन्नाव से गंगा बैराज होकर आने वाले सभी भारी वाहनों (बस, ट्रैक्टर, डीसीएम, ट्रक, मिक्सर, एलपीजी गैस की गाड़ियां) को कंपनी बाग से छह बंगलिया और वीआईपी रोड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सीएम के कार्यक्रम में जाने वाली बसें नवाबगंज से कंपनीबाग, रावतपुर से बाएं मुड़कर जीटी रोड, गोल चौराहा से कोकाकोला से बाएं मुड़कर मोतीझील ग्राउंड स्थित पार्किंग में जाएंगी। 

कार्यक्रम में आने वाली बसों का रूट

सीएम के कार्यक्रम में लखनऊ से जाजमऊ की तरफ से आने वाली बसें राकेट तिराहे से बाएं मुड़कर शिवनारायण टंडन सेतु से लगडिया तिराहा, टाटमिल चौराहा, झकरकटी, कोकाकोला चौराहा से दाएं मुड़कर मोतीझील स्थित पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगी। वहीं, राकेट तिराहा से आगे वीआईपी रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन


महाराजपुर से आने वाली बसें रामादेवी चौराहा से सीओडी क्रॉसिंग, टाटमिल, झकरकटी होते हुए कोकाकोला चौराहा से दाएं मुड़कर मोतीझील स्थित पार्किंग में जाएंगी। 

बिल्हौर से आने वाली बसें कल्याणपुर, रावतपुर, गोल चौराहा व कोकाकोला चौराहा से मोतीझील पार्किंग स्थल पर पहुंचेंगी। घाटमपुर से आने वाली बसें नौबस्ता, रावतपुर गोल चौराहा, कोकाकोला चौराहा से गंतव्य तक जाएंगी। 

 सचेंडी से आने वाली बसें भौंती से भाटिया तिराहे से विजय नगर, मरियमपुर, नरेंद्र मोहन सेतु से होते हुए बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित पार्किंग में खड़ी होंगी। कर्नलगंज शनिदेव मंदिर से कोई भी भारी वाहन छह बंगलिया की तरफ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें