बांदा। रोटी बैंक सोसायटी अपना कार्य क्षेत्र और विस्तृत करेगी। इसके लिए शहर के कई वरिष्ठ लोग आगे आए हैं। रविवार को रेजीडेंसी सभागार में हुई सोसायटी की बैठक में कार्यों की समीक्षा हुई। अच्छा काम करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े संत कुमार गुप्त ने कहा कि गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराएंगे। अवनी परिधि के डा. अरुणेश सिंह ने सोसायटी के सदस्यों और परिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने का वादा किया।
व्यापारी नेता सत्यप्रकाश सराफ ने रोटी बैंक को अनाज उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। सोसायटी संरक्षक शेख सादी जमां ने सभी सदस्यों को उनकी लगन और मेहनत को सराहा।
साथ ही रोटी बैंक को शिक्षा से भी जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में मानव अधिकार एसोसिएशन के अभय प्रताप सिंह, प्रशंसा गुप्ता, सोसायटी अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोइन फारूकी, सचिव मुंतजिर वारसी, महामंत्री कासिम खां, कोषाध्यक्ष अख्तर हुसैन, संगठन मंत्री विष्णु साहू और आजीवन सदस्य आसिफ बेग आदि उपस्थित रहे।