फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रोटरी क्लब विराट का अधिष्ठापन समारोह संपन्न, गोपाल शुक्ला बने अध्यक्ष और सरदार हरमोहिंदर सिंह सचिव

Sun, 09 Aug 2026 01:30 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: रोटरी क्लब विराट का अधिष्ठापन समारोह द स्पोर्ट्स हब में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों की शपथ ली। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
रोटरी क्लब विराट का अधिष्ठापन समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के 'द स्पोर्ट्स हब' में रोटरी क्लब विराट का भव्य अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पदों की आधिकारिक शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

नई कार्यकारिणी को सौंपी गई जिम्मेदारी

समारोह में सर्वसम्मति से गोपाल शुक्ला ने अध्यक्ष पद की कमान संभाली, जबकि सरदार हरमोहिंदर सिंह को सचिव पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। पदभार ग्रहण करने के बाद नव-नियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

शपथ लेने के बाद अध्यक्ष गोपाल शुक्ला और सचिव सरदार हरमोहिंदर सिंह ने संयुक्त संबोधन में क्लब के आगामी प्राथमिक उद्देश्यों को स्पष्ट किया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस कार्यकाल में क्लब का मुख्य फोकस सामाजिक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के प्रसार पर रहेगा।
विज्ञापन

समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे, वहीं प्रकृति को सहेजने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधरोपण और जल संरक्षण अभियान चलाए जाएंगे। इसके साथ ही गरीब और असहाय बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें