कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 30 सितंबर से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीरीज में भाग लेने वाली भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमें 27 सितंबर को कानपुर पहुंचेंगी। खिलाड़ियों व टीम स्टाफ के ठहरने के लिए यूपीसीए ने होटल लैंडमार्क में 65 कमरे बुक करवाए हैं।
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद ग्रीनपार्क में यह पहला मौका होगा जब वनडे मैच खेले जाएंगे। खास बात यह भी है कि तीन मैचों की सिरीज ग्रीनपार्क की दूधिया रोशनी में होगी। पहला वनडे 30 सितंबर, दूसरा तीन अक्तूबर, तीसरा व अंतिम मैच पांच अक्तूबर को होगा। सभी मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। (संवाद)