विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई
- फोटो : amar ujala
कानपुर में विकास दुबे समेत 200 शस्त्र लाइसेंस धारकों की असलहा विभाग से पत्रावलियां गायब होने के मामले में तत्कालीन लिपिक की भूमिका की पुष्टि हुई है। सीबीसीआईडी जांच में लिपिक के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर सीबीसीआईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी है। शासन की मुहर लगने के बाद सीबीसीआईडी आरोपी लिपिक की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई करेगी। पिछले साल बिकरू कांड के बाद जब विकास दुबे के असलहे की पत्रावली की तलाश शुरू हुई थी तब पता चला कि पत्रावली गायब है।