फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोबो रंबल 3.0 टेक फेस्ट आज से, रोबोट के बीच होगी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय टेक फेस्ट रोबो रंबल 3.0 आज से शुरू होगा। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में 16 से 18 मार्च तक होने वाले आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न तकनीक संस्थानों की 120 टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार और इवेंट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शाह आलम ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि 1.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन

यूआईआईटी में तीन दिन तक विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। रोबो वॉर, रोबो सॉकर, रोबो ऑब्सटेकल रेस, आरसी फ्लाइंग, पिक एंड प्लेस, लाइन फॉलोइंग बॉट तथा शोकेस एवं एग्जीबिशन शामिल हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागी अपनी तकनीकी क्षमता और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट भी होगा, जिसमें लोकप्रिय गेम बीजीएमआई और फ्री फायर की प्रतियोगिताएं होंगी। डिफेंस एक्सपो में अत्याधुनिक रक्षा तकनीक और नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा डिफेंस टॉक के माध्यम से रक्षा और तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञ अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए गो-कार्टिंग और पेंटबॉल जैसी रोमांचक गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें