फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे 1.23 लाख, सेल्समैन के सिर पर तमंचे से किया हमला

Mon, 04 Jun 2018 07:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लूट की घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रविवार दोपहर उन्नाव रोड स्थित हरियाली पेट्रोल पंप पर 1.23 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर सेल्समैन के सिर पर तमंचे से हमला कर घायल कर दिया। सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंप मैनेजर व एक अन्य सेल्समैन से शक के आधार पर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव हरदोई मार्ग स्थित हरियाली पेट्रोल पंप पर रविवार की दोपहर फतेहपुर चौरासी निवासी सेल्समैन महेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ड्यूटी कर रहा था। महेंद्र के अनुसार दोपहर लगभग एक बजे बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उसके पास पहुंचे और उससे सेल्समैन के विषय में पूछने लगे।

जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया और उसकी जेब में रखे 35 हजार रुपये निकाल लिए। उसे जबरन काउंटर की ओर ले जाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सिर पर तमंचे की बट मार दी। इस बीच मैनेजर के केबिन में रखे 68 हजार रुपये व दूसरे सेल्समैन के हिस्से के 20 हजार रुपये काउंटर से निकाल लिए।
विज्ञापन



शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पूछताछ के दौरान घायल सेल्समैन ने बताया कि घटना के वक्त उसका साथी हामिद अली पुत्र साबिर अली अपने परिजनों को दवा दिलाने कसबे में गया था, जबकि हफीजाबाद निवासी मैनेजर नरेंद्र शर्मा पिता का इलाज कराने के लिए गए थे। पुलिस ने मैनेजर व सेल्समैन हामिद से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें