फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट, सिग्नल न मिलने पर आउटर पर खड़ी थी ट्रेन

Thu, 30 May 2019 12:16 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली से गोरखपुर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बुधवार तड़के यात्रियों से लूटपाट हुई। ट्रेन में सफर करने वाली एक युवती ने बताया कि घटना सुबह तीन बजे की है। शोर मचाने पर चार लुटेरे ट्रेन से कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन


सिग्नल न मिलने पर गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह करीब 2:55 बजे कानपुर के पनकी आउटर पर खड़ी थी। तभी एस-1 कोच में चार लुटेरे चढ़ गए। उस वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। लुटेरे यात्रियों के पर्स व बैग उठाने लगे। आवाज सुनकर कुछ यात्रियों की नींद खुल गई। विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें धक्का दिया और वारदात कर भाग गए। ट्रेन में यात्रा कर रहीं सरसैयाघाट की आकांक्षा ने बताया कि कई यात्रियों से लूटपाट हुई है। उनके साथ यात्रा कर रहे नई दिल्ली के विकास वर्मा का भी बैग लुटेरे ले गए।

आकांक्षा की सूचना पर आरपीएफ के दो लोग आए भी लेकिन जानकारी कर चले गए। कानपुर सेंट्रल के जीआरपी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि किसी यात्री ने तहरीर नहीं दी है। आरपीएफ से भी कोई सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें