उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली के कस्बा गंजमुरादाबाद में रात डेढ़ बजे तीन बदमाशों ने आरा मशीन संचालक के घर मे धावा बोला। पीड़ित के अनुसार कंधे में गोली मारकर,जान से मारने की धमकी देकर अलमारी के लॉकर की चाभी लेकर 90 लाख रुपये और जेवर लूट ले गए। घायल का लखनऊ में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की बात कह रही है।
गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी राजू उर्फ अनारुद्दीन (48) घर के पास ही आरा मशीन चलाता है। गुरुवार रात परिजनों के साथ खाना खाकर पहली मंजिल पर कमरे मे पत्नी रिहाना के साथ सोने चला गया। करीब 1:30 बजे भूतल के कमरे मे लेटा बेटा कासान उर्फ़ अरबाज के पैर मे दर्द होने पर रिहाना नीचे चली गयी। तभी गोली की आवाज सुन पत्नी व अन्य परिजन ऊपर कमरे मे पहुंचे ,तो कमरुद्दीन फर्श पर पड़ा था।