फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंगलसूत्र तोड़कर भागे लुटेरे, बाइक से गिरकर महिला व बच्चे घायल

Thu, 25 Sep 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बाइक से गिरकर घायल रोशनी दोनो बच्चे वंश और अंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हरबसपुर गांव के पास हाईवे पर सामने से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर बाइक सवार महिला के गले से मंगलसूत्र लूटा लिया। पीड़ित की बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला व बच्चे गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

गीतानगर नगर निवासी रोशनी पति चंदन, दो बेटों वंश व अंश के साथ बाइक से अपने मायके बिधनू के कठारा गांव जा रही थीं। कानपुर-सागर हाईवे पर हरबसपुर गांव के पास बाइक सवार दो लुटेरे बाइक पर पीछे बैठीं रोशनी का मंगलसूत्र तोड़कर रमईपुर की ओर भाग निकले। महिला बच्चों समेत बाइक से हाईवे पर गिरकर घायल हो गईं। राहगीरों ने घायल महिला और बच्चों को सीएचसी पहुंचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पति चंदन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें