फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदमाशों ने फौजी के घर को बनाया निशाना, पत्नी से मारपीट कर लाखों का सामान किया पार

Mon, 10 Jun 2019 05:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरुखाबाद में रविवार रात को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र जेएनवी रोड पर चोरों ने फौजी के घर को निशाना बनाया। सैनिक उमेश की पत्नी मीना पाल अपने बेटे आर्यन(6) व शुभ(2) के साथ रहती हैं। उमेश लखनऊ में मेडिकल कोर में तैनात हैं।
विज्ञापन


देर रात बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने बच्चों को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। मीना के साथ मारपीट की जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। बच्चों को सुबह होश आया तो देखा की मां मीना लहूलुहान हालत मे बेहोश पड़ी थीं। आर्यन ने पड़ोस में रहने वाले अपने बाबा को मामले की सूचना दी। तब बाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

तभी वहां पड़ोसी ने बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलना चाह तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी और उसमें कपड़ा बांध हुआ था। मीना को मिलेट्री हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके होश में आने पर ही पता चलेगा कि कितने का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें