फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू बबुली व लवलेश से मुठभेड़ में पुलिस को क्लीन चिट, धारकुंडी के लेदरी जंगल में हुई थी मौत

Thu, 19 Dec 2019 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
डाकू बबुली व लवलेश से मुठभेड़ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट के साढ़े पांच लाख के इनामी कुख्यात डाकू बबुली कोल व ढाई लाख के इनामी डाकू लवलेश कोल की मौत को लेकर मप्र सतना में चल रही मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट में उनके पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


15 सितंबर को धारकुंडी थानाक्षेत्र के लेदरी के जंगल में यह दोनों डाकू के मारे गए थे। मप्र पुलिस पर यह आरोप था कि डकैत गैंगवार में मारे गए हैं मगर पुलिस ने मुठभेड़ दिखा रही है। मामले की सतना में मजिस्ट्रेटी जांच हो रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

मझगवां उपखंड मजिस्ट्रेट एचके धुर्वे की 15 पेज की जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों मृतक डकैत बबुली व लवलेश ही थे। सबसे पहले पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा परंतु डकैतों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई।

जांच रिपोर्ट में कुल 21 साक्षियों के कलमबंद बयान लिए गए। दोनों की पहचान, किन परिस्थितियों में मुठभेड़ हुई, मुठभेड में शामिल अधिकारी व पुलिस कर्मियों की भूमिका आदि बिंदुओं पर जांच की गई।
 
सतना डीएम ने बताया कि जांच के दौरान टिकरा गांव निवासी मदोल सिंह, लोटन सिंह, सुदामा सिंह, बाबू सिंह व बेटाई सिंह ने सबसे पहले लेदरी के जंगल के पटपरिया नाले के पास पड़े दोनों शव की शिनाख्त की थी। डाकू बबुली की पत्नी गुड़िया व लवलेश की पत्नी राबिया समेत उसके पिता रामशरण ने भी इसकी पुष्टि की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें