फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: बैंक मेें दिनदहाड़े खाताधारक से 50 हजार की लूट, होमगार्ड ने भीड़ की मदद से सौ मीटर दौड़ाकर पकड़ा लुटेरा

Wed, 11 Nov 2020 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लुटेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा जिले में पंजाब नेशनल बैंक की महोबा शाखा में घुसकर शातिर ने एक खाताधारक से 50 हजार रुपये लूट लिए। खाताधारक के शोर मचाने पर बैंक की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड ने भीड़ की मदद से सौ मीटर दूर तक पीछा करके लुटेरे को दबोच लिया।
विज्ञापन


इसके बाद लुटेरे को शाखा प्रबंधक के पास ले जाया गया। शाखा प्रबंधक ने लुटेरे से बरामद रुपये खाताधारक को सौंप दिए। साथ ही लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसकी जानकारी जुटा रही है।

शहर के एक शख्स का पीएनबी की महोबा शाखा में बैंक खाता है। इस शख्स ने बुधवार की दोपहर बैंक पहुंचकर अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले। जैसे ही उन्होंने नोटों की गड्डी हाथ में पकड़ी तभी पास खड़े बदमाश ने झपट्टा मारकर नोट छीन लिए।
विज्ञापन


इसके बाद वह बैंक से बाहर की तरफ भाग निकला। खाताधारक के शोर मचाने पर बैंक की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड दयाराम लुटेरे को दबोचने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़ा। भीड़ भी होमगार्ड के पीछे भागी।
विज्ञापन

करीब सौ मीटर तक पीछा करने के बाद होमगार्ड ने भीड़ की मदद से लुटेरे को दबोच लिया। उसके पास से लूटी गई रकम भी बरामद हो गई। घटना की सूचना पाकर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक लाखन सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच की।

साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह यादव ने लुटेरे से बरामद लूटी गई रकम खाताधारक को सौंप दी। इसके बाद खाताधारक वहां से चले गये।

बकौल वरिष्ठ उप निरीक्षक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने अपना नाम पन्ना, मध्य प्रदेश निवासी सुल्तान जाफरी बताया है। आरोपी के साथियों के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क कर उसका आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है। बैंक के शाखा प्रबंधक से लूट का शिकार हुए खाताधारक का नाम व पता मांगा गया है। ताकि उनसे तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें