फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोडवेज कर्मियों को तोहफा, 12 दिन ड्यूटी पर 4800 रुपये प्रोत्साहन

Fri, 06 Nov 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिवहन निगम ने दिवाली पर रोडवेज कर्मियों को तोहफा देते हुए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। 6 से 17 नवंबर के दौरान 12 दिनों तक ड्यूटी करने वालों को 4800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश विशेष परिस्थिति को छोड़ कर निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

माती डिपो से 40 रोडवेज बसें संचालित होती है। त्योहार के दौरान लोग अपने प्रियजनों के मिलने व बाहर रहकर काम करने वाले घर वापसी करेंगे। ऐसे में बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ सकती है। किसी भी यात्री को समस्या न हो, इसके लिए निगम की तरफ से सभी बसों की कमियों को दूर कर ऑनरोड करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चालकों, परिचालकों व कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।
माती डिपो के एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि सभी नियमित, संविदा चालक-परिचालक और आउटसोर्सिंग परिचालक को प्रोत्साहन मिलेगा। 12 दिन में 3600 किमी संचालन पर 4800 रुपये और 11 दिन में 3300 किमी पर 4400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा मानक किमी से अधिक संचालन पर 55 पैसा प्रति किमी अतिरिक्त देय होगा।
विज्ञापन

वहीं, कार्यशाला और तकनीकी कर्मियों के लिए भी प्रोत्साहन तय किया गया है। 12 दिन की उपस्थिति पर 2500 रुपये और 11 दिन पर 2100 रुपये मिलेंगे। कहा कि प्रोत्साहन अवधि में सभी अधिकारी और कर्मचारी को साप्ताहिक विश्राम, डीडीआर और कोई भी अवकाश अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें